| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बेलहरी के मां चंद्रावती कॉन्वेंट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

 

बेलहरी के मां चंद्रावती कॉन्वेंट शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सीतापुर। मां चंद्रावती कॉन्वेंट शिक्षण संस्थान, बेलहरी-कोदौरा, सीतापुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।


तिरंगा फहराने के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधान सरवन सिंह, प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार सिंह सहित सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह, मनोज कुमार, अमित, अमित कुमार मौर्य, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, मनोज कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, आलोक कुमार, शेखर सिंह, सभा माल, दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में अध्यापिकाओं छवि सिंह, मधु सिंह और शिवानी की मौजूदगी रही। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता, राष्ट्रगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भारत के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट: सुनील सिंह, जन जन की आवाज न्यूज़ 24, सीतापुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री